सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू:परीक्षा में सेंध लगाने की फिराक में 14 गिरफ्तार, सभी के खिलाफ तीन एफआईआर; जांच के लिए एसआईटी गठित – Jammu: 14 Arrested For Attempting To Compromise An Examination
जम्मू

जम्मू:परीक्षा में सेंध लगाने की फिराक में 14 गिरफ्तार, सभी के खिलाफ तीन एफआईआर; जांच के लिए एसआईटी गठित – Jammu: 14 Arrested For Attempting To Compromise An Examination

November 16, 2026


Jammu: 14 arrested for attempting to compromise an examination

सांकेतिक तस्वीर
ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में वित्त विभाग में वित्त एवं लेखा सहायक भर्ती के लिए परीक्षा में सेंध लगाने की फिराक में परीक्षा केंद्रों के पास जमे 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वायरलेस रेडियो सेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। 

परीक्षा 600 पदों के लिए हो रही थी। जांच में सामने आया है कि ये लोग परीक्षा दे रहे कुछ अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र को बाहर से हल करवाने और उन्हें उत्तर उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की है।

एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। गिरफ्तार लोगों में अधिकांश जम्मू के रहने वाले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन अभ्यर्थियों को नकल कराई जानी थी। 


  • वित्त लेखा सहायक भर्ती परीक्षा 2022 में भी विवादों में आई थी। तब 972 पदों पर भर्ती हुई थी। जांच के बाद पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। 
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X