सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पीएम विश्वकर्मा योजना से क्या आप जुड़ सकते हैं और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें सबकुछ – Who Is Eligible For Pm Vishwakarma Yojana Ke Liye Kaun Patar Hai Aur Kya Labh Milte Hain
यूटिलिटी

पीएम विश्वकर्मा योजना से क्या आप जुड़ सकते हैं और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें सबकुछ – Who Is Eligible For Pm Vishwakarma Yojana Ke Liye Kaun Patar Hai Aur Kya Labh Milte Hain

November 16, 2026


PM Vishwakarma Yojana: अलग-अलग प्रदेशों में रहने वाले लोगों के लिए राज्य सरकारें मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं।

इसी क्रम में एक और योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, लेकिन क्या आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं और क्या आप इसके लिए पात्र हैं? चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। साथ ही जानेंगे इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

who is eligible for pm Vishwakarma yojana ke liye kaun patar hai aur kya labh milte hain

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
– फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना में आपको क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं?

  • बतौर लाभार्थी आपको पहले कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
  • कुछ दिनों की ये ट्रेनिंग जब तक चलती है, तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
  • आपको अलग से 15000 रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी दिए जाते हैं
who is eligible for pm Vishwakarma yojana ke liye kaun patar hai aur kya labh milte hain

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
– फोटो : Adobe Stock

  • आपको इस योजना के तहत सस्ती ब्याज दर पर लोन भी मिलता है
  • ये लोन लाभार्थियों को अपना काम करने के लिए दिया जाता है
  • इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपेय का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
who is eligible for pm Vishwakarma yojana ke liye kaun patar hai aur kya labh milte hain

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
– फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना से क्या आप जुड़ सकते हैं?

जान लें पीएम विश्वकर्मा योजना से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र हैं जिसकी सूची नीचे दी गई है:-

  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • धोबी और दर्जी हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
who is eligible for pm Vishwakarma yojana ke liye kaun patar hai aur kya labh milte hain

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
– फोटो : Adobe Stock

  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप सुनार हैं
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X