Deoria News:उग्रसेन मार्ग पर अतिक्रमण, चला बुलडोजर – Encroachments On Ugrasen Marg Cleared By Bulldozer
तरकुलवा। गढ़रामपुर में उग्रसेन मार्ग पर अतिक्रमण पर रविवार की सुबह प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक मकानों और दुकानों के छज्जे, फुटपाथ पर बनी सीढ़ियां और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई के दौरान कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
