छत्तीसगढ़:पेंशन संशोधन के नाम पर साइबर ठगी, रिटायर्ड रेलकर्मी के खाते से 7.49 लाख रुपये निकाले – Raipur Cyber Fraud Retired Railway Employee Pension Update 7.49 Lakh Rupees

प्रतीकात्मक तस्वीर
November 16, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
साइबर ठगों ने पेंशन संशोधन का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने खुद को डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर झांसे में लिया और पीड़ित के मोबाइल पर रेलवे का एचआरएमएस एप तथा बैंक का लिंक डाउनलोड करवा दिया। इसके कुछ ही देर बाद खाते से 7,49,783 रुपये निकल गए। पीड़िता की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकास विहार कॉलोनी, रायपुरा निवासी श्रद्धा जोल्दे (52) ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 अक्तूबर की आधी रात उनके पति राजू जोल्दे के मोबाइल पर एक कॉल आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि रेलवे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के एक साल बाद अपना पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) नंबर संशोधित कराना आवश्यक होता है।
पेंशन अपडेट के नाम पर जालसाजी
कॉल करने वाले ठग ने प्रक्रिया का झांसा देकर पीड़ित को पूरी तरह अपने भरोसे में ले लिया। इसके बाद उसने पीड़ित के मोबाइल फोन पर रेलवे का एचआरएमएस एप और बैंक ऑफ वडोदरा से जुड़ा एक लिंक डाउनलोड करवाया। पीड़ित ने आरोपी द्वारा बताई गई प्रक्रिया पूरी की। इसके कुछ ही मिनटों बाद बैंक खाते से 7,49,783 रुपये स्थानांतरित हो गए। खाते से रकम निकलने का पता चलते ही पीड़ित परिवार को साइबर ठगी का अहसास हुआ।
यह भी पढ़ें: सीजी: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन का छापा, घुटकेल और उमरगांव में पकड़ा गया 457 कट्टा धान
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़िता ने डीडी नगर थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर और जिन बैंक खातों में राशि स्थानांतरित हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
November 16, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार छत्तीसगढ़ के कृषि संचालनालय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया है। यह साक्षात्कार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर को तय हुआ था। संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ ने आधिकारिक सूचना जारी कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की तैयारी कर […]
November 16, 2026
चौपाटी में भीषण आग विस्तार राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में रविवार दोपहर को भीषण आग लग गई। इस आगजनी में चौपाटी की आधा दर्जन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग बुझाने के दौरान एक दुकान में सिलिंडर ब्लास्ट होने से उसे भारी नुकसान पहुंचा। इस घटना से लाखों रुपये के […]
November 15, 2026
नरैया तालाब में पांच दशकों से छठ पूजा विस्तार रायपुर शहर के सबसे पुराने घाटों में से एक, टिकरापारा के नरैया तालाब में छठ पूजा का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। हजारों छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। यह पर्व पांच दशकों से इस तालाब में आयोजित हो रहा है, जो हिंदू […]
