श्रीगंगानगर:अब महिलाएं निशाना… इसलिए आईएसआई का मोहरा बन गई 21 साल की महकदीप – Anupgarh Suratgarh Railway Track Blast Mahakdeep Kaur Pakistan Isi Connection Rajasthan Ats Investigation

अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए धमाके के आरोपी
November 16, 2026

अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए धमाके के आरोपी
अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए धमाके के मामले में साथी देवेंद्र सिंह के साथ गिरफ्तार मुख्य आरोपी 21 वर्षीय महकदीप कौर के तार भी सीधे सीमापार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े मिले हैं। पाकिस्तानी एजेंट ने महकदीप कौर को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर पैसों का लालच देकर रेलवे पटरी उड़ाने की इस गंभीर साजिश में शामिल कर लिया। महकदीप आईएसआई की उस नई चाल का नया चेहरा हैं, जिसमें वह महिलाओं को बहला-फुसलाकर अपनी साजिशें अंजाम दे रही है।
पाकिस्तान से मिला आईईडी और निर्देश
मामले की जांच कर रही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार महकदीप कौर पाकिस्तान में मौजूद ‘शाह’ और ‘चाचा’ कोड नेम वाले दो व्यक्तियों के निरंतर संपर्क में थी। पुलिस जांच में यह बात साफ हुई है कि ‘शाह’ और ‘चाचा’ असल में पाकिस्तानी आईएसआई के एजेंट हैं। राजस्थान एटीएस प्रमुख दिनेश एमएन ने बताया कि इस मामले में ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं जिनसे पुष्टि होती है कि पाकिस्तान में बैठे ‘शाह’ नाम के हैंडलर ने ही आरोपियों को आईईडी मुहैया कराया था और धमाके के लिए सटीक जगह भी बताई थी। आरोपी महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह इस इलाके में तीन बार आए थे। उनकी पहली दो कोशिशें पूरी तरह नाकाम रही थीं, लेकिन उन्होंने हैंडलर के इशारे पर ही रेलवे पटरी पर ब्लास्ट किया।
धमाके से पटरी को पहुंचा भारी नुकसान
यह घटना श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर स्थित गांव 50 जीबी के पास 3 नवंबर को हुई थी। अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के उस स्थान से गुजरने के कुछ ही देर बाद पटरी पर तेज धमाका हुआ था। आशंका जताई गई थी कि आरोपी अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाना चाहते थे। यह धमाका इतना भीषण था कि रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। ब्लास्ट के प्रभाव से स्लीपर के अंदर लगा सरिया बाहर निकल आया और रेलवे लाइन के क्लिप भी उखड़कर पटरी से अलग हो गए।
महिलाओं को शिकार बना रही आईएसआई
पुलिस पूछताछ के दौरान महकदीप कौर ने बताया कि उसका तलाक हो चुका है और उसका पति मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में जेल में बंद है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आईएसआई अब जासूसी और आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए नया तरीका अपना रही है। इसके तहत एजेंट अकेली महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाते हैं, उन्हें पहले प्यार के जाल में फंसाते हैं और बाद में पैसों का लालच देकर अपनी साजिशों में शामिल करते हैं। इससे पहले भी राजस्थान पुलिस ने गंगापुर सिटी से बबीता नाम की महिला को गिरफ्तार किया था। बबीता को भी कथित तौर पर आईएसआई एजेंट ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर मोहरा बनाया था।
November 16, 2026
राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए खुलासे हो रहे हैं। 3 नवंबर को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट की जांच के दौरान पुलिस को रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो और बम मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से एक बम सक्रिय […]
November 15, 2026
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी गांव के पास हुए विस्फोट के मामले में राजस्थान एटीएस और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने पाकिस्तान के एजेंट के संपर्क में रहकर रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट करने के आरोप में एक महिला समेत […]
November 8, 2026
घायल अपराधियों को अस्पताल ले जाती पुलिस विस्तार पंजाब सीमा से सटे प्रदेश के श्री गंगानगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए भाग रहे पांच बदमाश धींगतानिया पुल से नीचे गिर गए और घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सादुलशहर के […]
