सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 4.258 किलो गांजा जब्त – Chhattisgarh: Cannabis Smuggling Racket Unearthed In Janjgir-champa; Three Accused Arrested
जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़:जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 4.258 किलो गांजा जब्त – Chhattisgarh: Cannabis Smuggling Racket Unearthed In Janjgir-champa; Three Accused Arrested

November 16, 2026


Chhattisgarh: Cannabis smuggling racket unearthed in Janjgir-Champa; three accused arrested

अपराध

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने मोटरसाइकिल से गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये मूल्य का 4.258 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। गांजे की इस खेप के साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी आरोपियों के पास से जब्त किए हैं।

पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ा

मुलमुला थाना के प्रभारी को यह सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ व्यक्ति गांजे की अवैध तस्करी और बिक्री के कारोबार में शामिल हैं। मुखबिर से मिली इस जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोरसी से कोसा जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे तीनों आरोपियों को पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 4.258 किलोग्राम अवैध गांजा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान मुलमुला थाना क्षेत्र के बोरसी निवासी 45 वर्षीय गणेश अग्रवाल, पामगढ़ थाना क्षेत्र के व्यासनगर निवासी 53 वर्षीय रामसागर कौशिक और पामगढ़ थाना क्षेत्र के व्यासनगर निवासी 32 वर्षीय एस. कुमार दिवाकर के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X