सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:गंगा पर पैंटून पुल तैयार, पांच हजार से अधिक लोगों का आवागमन हुआ आसान – Pontoon Bridge Over The Ganga Is Ready; Travel Made Easier For Over Five Thousand People
बुलंदशहर

Bulandshahar News:गंगा पर पैंटून पुल तैयार, पांच हजार से अधिक लोगों का आवागमन हुआ आसान – Pontoon Bridge Over The Ganga Is Ready; Travel Made Easier For Over Five Thousand People

November 16, 2026


Pontoon bridge over the Ganga is ready; travel made easier for over five thousand people.

अनूपशहर में गंगा मेला की चल रही तैयारियां। संवाद

अहार। गंगा नदी पर अवंतिका देवी मंदिर घाट के सामने पैंटून पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल पर आवागमन भी शुरू कर दिया गया है। इसके शुरू होने से अहार क्षेत्र के लोगों को अमरोहा, संभल और मुरादाबाद की ओर आने-जाने में बड़ी राहत मिली है। अब लोगों को गंगा पार करने के लिए भगवानपुर और अनूपशहर होकर लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा।

गंगा नदी पर पक्का पुल नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के लोग कई वर्षों से पैंटून पुल के सहारे आवागमन करते हैं। इसके माध्यम से लोग पैदल, साइकिल, बाइक, कार, ट्रैक्टर और अन्य हल्के वाहनों से गंगा पार करते हैं। स्थानीय स्तर पर इस पुल का काफी महत्व है। प्रतिदिन अहार से अमरोहा और अमरोहा से अहार की ओर करीब पांच हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में पुल शुरू होने से दोनों ओर के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। पैंटून पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाता है। मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ की आशंका के चलते पुल को हटा दिया जाता है। इसके बाद पानी कम होने पर दोबारा निर्माण कराया जाता है। इस बार भी पुल का निर्माण पिछले काफी समय से चल रहा था, जो अब पूरा हो गया है।

ग्रामीण पंकज और रोहताश ने बताया कि पुल शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब अमरोहा जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मानसून के समय पुल का संचालन न होने से लोगों को भगवानपुर और अनूपशहर से होकर लंबा रास्ता काटना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग के घाट दरोगा हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पैंटून पुल का निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। लोक निर्माण विभाग के एई सतेंद्र सिंह ने बताया कि अहार में गंगा नदी पर पैंटून पुल बनकर तैयार होने के साथ इसका संचालन शुरू कर दिया है। पुल का संचालन होने से अमरोहा से अहार और अहार से अमरोहा की ओर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इस पुल से भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X