सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:लंभुआ की टीम ने जीता खिताब – Lambhua Team Wins The Title
अमेठी

Amethi News:लंभुआ की टीम ने जीता खिताब – Lambhua Team Wins The Title

November 16, 2026


Lambhua team wins the title

 एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में वॉलीबॉल खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत: स्थानीय नागरिक

मुसाफिरखाना। एएच इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित अंतरजनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लंभुआ की टीम ने खिताब जीत लिया। फाइनल में लंभुआ ने एसएसबी को लगातार दो सेटों में 21-18 और 21-08 से हराया। पहले सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जबकि दूसरे सेट में लंभुआ ने एकतरफा बढ़त बनाई। प्रतियोगिता में प्रयागराज और रसूलाबाद की टीमों ने भी दमदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक आशुतोष मिश्रा ने किया। उद्घाटन मुकाबला सुपर किंग पटाखा और पूरे मोहम्मद नेवाज की टीम के बीच खेला गया। इसमें पूरे मोहम्मद नेवाज की टीम ने 23-21 से जीत हासिल की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बनाया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल लंभुआ और प्रयागराज की टीमों के बीच खेला गया।

इसमें लंभुआ ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में एसएसबी की टीम ने रसूलाबाद को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल में लंभुआ और एसएसबी के बीच मुकाबला हुआ। लंभुआ के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए एसएसबी पर दबाव बनाए रखा।

टीम ने पहला सेट 21-18 से जीता। दूसरे सेट में भी लंभुआ का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम ने 21-08 से सेट जीतकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमाशंकर, विनोद पांडेय, अमृतांशु मिश्रा, अभिषेक मिश्रा और संजय पाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X