भोपाल:युवक ने खुद को कुंवारा बताकर युवती का किया शोषण, सगाई होते ही मंगेतर को भेजे निजी फोटो-वीडियो – A Young Man Exploited A Woman By Claiming To Be A Bachelor

युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
November 16, 2026

युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
राजधानी भोपाल में पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर शादी का झांसा देते हुए एक युवती से संबंध बनाए। जब युवती को हकीकत पता चली तो उसने रिश्ता खत्म कर लिया और परिवार की मर्जी से दूसरे युवक से सगाई कर ली। लेकिन पूर्व प्रेमी को युवती का यह फैसला इतना नागवार गुजरा कि उसने बदला लेने के लिए उसकी जिंदगी में जहर घोल दिया। आरोपी ने युवती के पुराने निजी फोटो और वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए। इसके चलते युवती की सगाई टूट गई। इस घटना से आहत युवती ने अब मिसरोद थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता मिसरोद क्षेत्र में रहती है और वीडियो एडिटिंग का काम करती है। इसी इलाके में रहने वाले हर्षवर्धन यादव से उसकी जान-पहचान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंधों में बदल गई। हर्षवर्धन पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने युवती से यह बात छिपाए रखी। वह खुद को अविवाहित बताकर युवती को शादी का भरोसा दिलाता रहा। इसी झांसे में लेकर उसने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
ये भी पढ़ें-विदिशा दुष्कर्म केस: पुलिस पर सवाल उठने के बाद आरोपी गिरफ्तार, एनएचआरसी ने डीजीपी-गृह सचिव को थमाया नोटिस
सच्चाई पता चली तो तोड़ लिया रिश्ता
कुछ समय बाद युवती को हर्षवर्धन के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने उससे दूरी बना ली और संबंध खत्म कर दिए। युवती ने अपने परिवार की सहमति से दूसरे युवक के साथ विवाह करने का फैसला किया और दोनों की सगाई भी हो गई। लेकिन युवती का आगे बढ़ना पूर्व प्रेमी को रास नहीं आया। युवती की सगाई की जानकारी मिलते ही हर्षवर्धन ने युवती के अपने साथ के पुराने निजी फोटो और वीडियो मंगेतर को भेज दिए। निजी तस्वीरें सामने आने के बाद मंगेतर ने युवती से रिश्ता तोड़ लिया और उसकी सगाई टूट गई। इस घटनाक्रम से युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई। आखिरकार उसने पुलिस की शरण लेते हुए पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का मामला
युवती की शिकायत पर आरोपी हर्षवर्धन यादव के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस निजी फोटो और वीडियो भेजे जाने से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
November 16, 2026
भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर विस्तार अच्छी-खासी तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाला मैकेनिकल इंजीनियर नशे के सौदागरों का कूरियर बॉय बन गया। कर्नाटक के एक ड्रग तस्कर के लिए काम कर रहा बेंगलुरु निवासी विशाख एएन दिल्ली से थर्मस में छिपाकर 970 ग्राम क्रिस्टल एमडी की खेप कर्नाटक पहुंचाने निकला था। इसके लिए उसने […]
November 16, 2026
मध्यप्रदेश में मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार देने का सिलसिला लगातार चर्चा में है। पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा और अनुराग जैन को कार्यकाल पूरा होने के बाद एक्सटेंशन मिल चुका है। अब मौजूदा मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को लेकर भी यही सवाल उठने लगा है। बर्णवाल जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे […]
November 16, 2026
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार इस बार गांधी सागर डैम के बैकवॉटर में डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। मंदसौर जिले में होने वाली इस बैठक को खास बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव हिंगलाज मंदिर से क्रूज पर सवार होकर कैबिनेट बैठक के लिए बनाए गए गांधी […]
