सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भोपाल:कर्नाटक के ड्रग तस्कर के लिए कूरियर बॉय बना था इंजीनियर, तीन बार कर चुका तस्करी; चौथी बार में धराया – Bhopal Mechanical Engineer Arrested With 970 Gram Crystal Md Drugs Smuggling
भोपाल

भोपाल:कर्नाटक के ड्रग तस्कर के लिए कूरियर बॉय बना था इंजीनियर, तीन बार कर चुका तस्करी; चौथी बार में धराया – Bhopal Mechanical Engineer Arrested With 970 Gram Crystal Md Drugs Smuggling

November 16, 2026


bhopal mechanical engineer arrested with 970 gram crystal md drugs smuggling

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

विस्तार

अच्छी-खासी तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाला मैकेनिकल इंजीनियर नशे के सौदागरों का कूरियर बॉय बन गया। कर्नाटक के एक ड्रग तस्कर के लिए काम कर रहा बेंगलुरु निवासी विशाख एएन दिल्ली से थर्मस में छिपाकर 970 ग्राम क्रिस्टल एमडी की खेप कर्नाटक पहुंचाने निकला था। इसके लिए उसने दिल्ली से नागपुर और फिर कर्नाटक तक का रास्ता चुना था, लेकिन भोपाल में गोविंदपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ने से उसकी पूरी योजना धरी रह गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह इससे पहले भी तीन बार दिल्ली से नशे की खेप ला चुका है। हर डिलीवरी के बदले उसे कमीशन मिलता था। गोविंदपुरा पुलिस तस्करी करने वाले इंजीनियर को 19 नवंबर तक की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 

पुलिस पूछताछ में विशाख ने बताया कि वह कर्नाटक के एक ड्रग तस्कर के संपर्क में था और उसी के इशारे पर नशे की खेप पहुंचाने का काम करता था। इस बार दिल्ली में एक व्यक्ति ने उसे तीन थर्मस सौंपे थे। इन थर्मस के भीतर पॉलिथीन में छिपाकर 970 ग्राम क्रिस्टल एमडी रखी गई थी। उसे बस से नागपुर पहुंचना था और वहां से कर्नाटक जाना था। कर्नाटक में मुख्य तस्कर उससे मिलता और खेप अपने कब्जे में लेता। इसके बाद उसे बाकी भुगतान किया जाना था।

ये भी पढ़ें- पानी की बोतलों में छिपाकर ले जा रहा था 2.25 करोड़ की एमडी ड्रग्स, भोपाल में मैकेनिकल इंजीनियर गिरफ्तार

एडवांस में मिली थी रकम, डिलीवरी पर बाकी भुगतान

गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार, विशाख को कूरियर के रूप में काम करने के लिए कुछ रकम पहले ही एडवांस में दी गई थी। बाकी पैसा खेप तय ठिकाने तक सुरक्षित पहुंचाने के बाद मिलना था। यानी नशे की खेप की डिलीवरी पूरी होने पर उसे कमीशन दिया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कर्नाटक में बैठा मुख्य तस्कर कौन है और दिल्ली से भोपाल होते हुए नशे की सप्लाई का नेटवर्क किन-किन लोगों के जरिए संचालित हो रहा था।

मोबाइल में मिले दिल्ली यात्रा के तीन टिकट

आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में दिल्ली आने-जाने की तीन यात्राओं के टिकट मिले हैं। इन टिकटों से पुलिस को उसके पूर्व के दौरों की जानकारी मिली है। पुलिस अब टिकटों, मोबाइल में मौजूद संपर्कों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसके नेटवर्क की कडिय़ां जोड़ रही है।  पुलिस उससे पूछताछ कर ड्रग तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X