सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:20 साल बाद 113 किसानों को मिले भूखंड – 113 Farmers Receive Residential Plots After 20 Years

November 16, 2026


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को घंघोला में छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित किए। सोमवार को 90 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ निकाला गया। वहीं, 23 अलग-अलग आकार के भूखंडों के आवंटन पत्र सीधे किसानों को जारी किए गए। किसान पिछले 20 साल से इन भूखंडों का इंतजार कर रहे थे। यह आवंटन प्रक्रिया सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर पूरी कराई गई। एसीईओ प्रेरणा सिंह और ओएसडी अजय शर्मा ने ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी कराई। आवंटित 90 भूखंडों का आकार 130 से 650 वर्ग मीटर तक है। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X