सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शिमला

Shimla News:विवि के स्वायत्तता के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान – Signature Campaign In Support Of University Autonomy

November 16, 2026


Signature campaign in support of university autonomy

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में सोमवार को विश्वविद्यालय की स्वायत्तता के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं प्रशासनिक स्वतंत्रता बनाए रखने के समर्थन में हस्ताक्षर करवाए गए। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 के प्रावधानों से विश्वविद्यालय की स्वायत्तता प्रभावित होने की आशंका है। इसके विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में लगातार आवाज उठाई जा रही है। अभियान का उद्देश्य विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाना है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X