सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महंगाई की मार से बिगड़ा रसोई का बजट:10 दिन में तेल-रिफाइंड 10 रुपये तक महंगे; जीरा 400 रुपये किलो पहुंचा – Shimla Price Hike Mustard Oil Refined Jeera Turmeric Pulses
शिमला

महंगाई की मार से बिगड़ा रसोई का बजट:10 दिन में तेल-रिफाइंड 10 रुपये तक महंगे; जीरा 400 रुपये किलो पहुंचा – Shimla Price Hike Mustard Oil Refined Jeera Turmeric Pulses

November 16, 2026


shimla price hike mustard oil refined jeera turmeric pulses

महंगाई की मार से बिगड़ा रसोई का बजट
नेटवर्क

विस्तार

त्योहारी सीजन बीतने के बाद भी शहरवासियों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही। सरसों तेल, रिफाइंड और दालों के साथ अब जीरा और हल्दी के दाम भी बढ़ गए हैं। दस दिन के भीतर ही तेल, रिफाइंड और दालों के दाम दस रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ गए हैं। वहीं, जीरा 60 तो हल्दी 40 रुपये प्रतिकिलो तक महंगे हो गए हैं। राजधानी के अनाज मंडी के कारोबारियों की मानें तो थोक रेट में बढ़ोतरी होने के बाद रिटेल दामों में भी उछाल आया है। दिवाली बीतने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि तेल, रिफाइंड के दामों में गिरावट होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इनके दाम इस हफ्ते में फिर बढ़ गए हैं। पी मार्का तेल रिटेल में 225 से 230 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। अन्य तेल 215 से 220 रुपये तक उपलब्ध हैं। चीनी के दामों में भी उतार चढ़ाई जारी है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X