Sirmour News:भगवान परशुराम और मां रेणुका के मिलन की झलक दिखाएगी आकर्षक झांकी – Bhagvaan Parsuram And Renuka Ji Jhanki

रेणुका मेले की शोभायात्रा के लिए तैयार की जा रही झांकी। संवाद
November 16, 2026

रेणुका मेले की शोभायात्रा के लिए तैयार की जा रही झांकी। संवाद
-गिरि नदी से त्रिवेणी संगम तक 19 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों युवा होंगे शामिल
-आठ वर्षों से लगातार मेले में झांकी निकाल रहा भगवान परशुराम सेवादल जामू भोज
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के आगाज को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ने लगा है। मेले के शुभारंभ अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में भगवान परशुराम सेवादल जामू भोज की ओर से आकर्षक झांकी तैयार की जा रही है। भगवान परशुराम और मां रेणुका के पौराणिक मिलन की झलक दर्शाती यह झांकी शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
सेवादल की ओर से इस बार शोभायात्रा में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की गई है। इसके तहत जामू कोटी और खालाक्यार पंचायतों के प्रत्येक घर में निमंत्रण भेजा गया है। सेवादल ने हर परिवार से कम से कम एक युवा को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। 19 नवंबर को यह झांकी गिरि नदी से शुरू होने वाली शोभायात्रा के साथ रेणुकाजी स्थित त्रिवेणी संगम तक पहुंचेगी। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
भगवान परशुराम सेवादल जामू भोज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि झांकी को आकर्षक रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसमें भगवान परशुराम और मां रेणुका के मिलन के दृश्य को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवादल की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार रेणुका मेले में झांकी निकाली जा रही है। इस बार भी झांकी को भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु भगवान परशुराम और मां रेणुका के पौराणिक मिलन की परंपरा को करीब से देख सकें।
November 16, 2026
आदेश जारी होने के आठ दिन के भीतर संभालना होगा कार्यभार, शिक्षक विहीन स्कूलों में दूर होगी अध्यापकों की कमी संवाद न्यूज एजेंसी नाहन(सिरमौर)। सिरमौर जिले में लंबे समय से अध्यापकों की कमी से जूझ रही पाठशालाओं के लिए राहत भरी खबर है। जिले में जेबीटी के 57 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की गई है। […]
November 16, 2026
– रामपुरघाट क्रशर जोन में बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्रशर इकाइयों का काम प्रभावित – दर्जनों परिवारों को भी झेलनी पड़ी परेशानी, मरम्मत के बाद बहाल हुई आपूर्ति संवाद न्यूज एजेंसी पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्रशर जोन में रविवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली आपूर्ति लाइन के खंभे को टक्कर […]
November 16, 2026
-सीएचसी में आयोजित मेगा बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं -120 लोगों के एक्सरे, 220 की आभा आईडी बनाई, मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी बांटीं संवाद न्यूज एजेंसी नौहराधार/नाहन (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहराधार में रविवार को मेगा बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। हिमालयन हेल्थ एनवायरनमेंट एवं […]
