सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

युवाओं के सुझावों से आएंगे प्रशासनिक सुधार :गोयल – Administrative Reforms Will Come Through Suggestions From The Youth: Goyal

November 16, 2026


भिवानी। वैश्य महाविद्यालय में आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव : युवा रिफॉर्म फॉर विकसित हरियाणा’ में प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि युवाओं के सुझावों से प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा मिलेगी। सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने में युवाओं की भागीदारी जरूरी है।

महाविद्यालय के स्वपोषित विभाग में हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार आयोजित विशेष व्याख्यान में विद्यार्थियों को नागरिक केंद्रित प्रशासन के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. गोयल ने कहा कि युवा राष्ट्र और प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। विकसित हरियाणा के लिए उन्हें समस्याओं की पहचान कर व्यावहारिक और नवाचारपूर्ण समाधान प्रस्तुत करने होंगे। शिक्षा का उद्देश्य डिग्री के साथ सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करना भी है।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. प्रमिला सुहाग ने विद्यार्थियों से शैक्षणिक, प्रशासनिक और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के छोटे सुझाव भी बड़े प्रशासनिक सुधारों का आधार बन सकते हैं।

विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, छात्रवृत्ति, डिजिटल सेवाओं और महाविद्यालय की आधारभूत सुविधाओं में सुधार के लिए नए विचार देने को प्रेरित किया गया। अंत में विद्यार्थियों ने विकसित हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X