मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:सर्दी बढ़ते ही गीजर की बढ़ी मांग, बाजार में खरीदारी को उमड़ रहे लोग – Demand For Geysers Rises As Winter Sets In; People Flock To Markets To Make Purchases
बुलंदशहर

Bulandshahar News:सर्दी बढ़ते ही गीजर की बढ़ी मांग, बाजार में खरीदारी को उमड़ रहे लोग – Demand For Geysers Rises As Winter Sets In; People Flock To Markets To Make Purchases

November 17, 2026


Demand for geysers rises as winter sets in; people flock to markets to make purchases.

नगर की एक दुकान पर गीजर की जानकारी लेता ग्राहक। संवाद

बुलंदशहर। सुबह और शाम बढ़ती ठंड के कारण गर्म पानी की जरूरत बढ़ गई है। सर्दी से बचाव के लिए लोग अब घरों में गीजर लगवाने की तैयारी में हैं। नगर समेत जिलेभर के इलेक्ट्रिक सामान के बाजारों में गैस और इलेक्ट्रिक गीजर की मांग में वृद्धि हुई है।

दुकानों पर लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार गीजर खरीद रहे हैं। विक्रेताओं को तापमान में और गिरावट आने पर बिक्री में तेजी की उम्मीद है। बाजार में सामान्य इलेक्ट्रिक गीजर के साथ गैस गीजर की भी कई वैरायटी उपलब्ध हैं। बिजली की समस्या वाले क्षेत्रों में गैस गीजर की मांग अधिक है। नगर निवासी पिंटू ने बच्चों के स्कूल जाने के लिए गैस गीजर खरीदा। मोहित ने भी घर में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए गीजर लिया है।

इलेक्ट्रिक सामान विक्रेता गर्व सिंघल ने बताया कि इलेक्ट्रिक कैटल 500 से तीन हजार रुपये में मिल रहे हैं। गैस गीजर चार से आठ हजार रुपये और इलेक्ट्रिक गीजर पांच से 15 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। इमर्शन रॉड की कीमत 250 से 800 रुपये तक है। विक्रेता दीपक अग्रवाल और राजेश ने बताया कि कंपनियों ने एनर्जी सेविंग, ऑटो कट और फास्ट हीटिंग जैसी सुविधाओं वाले नए मॉडल उतारे हैं। ठंड बढ़ने के साथ इनकी मांग और बिक्री में इजाफा होने की संभावना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X