‘हमारे 200 लड़के तैयार’:अमिताभ-अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी की धमकी, लिखा- बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे – Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan Receive Death Threats From Gangster Goldy Dhillon

अमिताभ बच्चन
November 17, 2026

अमिताभ बच्चन
अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने जान से मारने की धमकी दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंगस्टर ने कई बड़े दावे किए। उसका कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद मुंबई में अभिनेता को निशाना बनाने के लिए बुनी उसकी साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है।
जानें गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अपने धमकी भरे पोस्ट में और क्या-क्या लिखा?
1984 में हुए दंगों का भी किया जिक्र
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गैंगस्टर ने चेतावनी दी कि विकास ठाकुर और दीपक सिंह की गिरफ्तारी से उसकी योजना पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसने दावा किया कि मुंबई में उसके लगभग 200 साथी सक्रिय हैं और पूरी तरह तैयार हैं। पोस्ट में उन लोगों को भी धमकी दी गई है जो सिख समुदाय के खिलाफ बोलते हैं। इसमें खास तौर पर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक का नाम लेते हुए चेतावनी दी गई है कि बुलेटप्रूफ ग्लास भी उन्हें नहीं बचा पाएगा।
सोशल मीडिया पोस्ट में ढिल्लों ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। उसने यह भी दावा किया कि जो लोग सिख समुदाय के खिलाफ बयान देते हैं, चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों, उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पोस्ट में खास तौर पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का जिक्र करते हुए धमकी दी गई है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था चाहे कैसी भी हो, उन्हें गोली मार दी जाएगी। पोस्ट में दावा किया गया है, ‘वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली जरूर मारी जाएगी।’
हालांकि, यह सोशल मीडिया पोस्ट कितना सच है और उसमें किए गए दावों में कितनी सच्चाई है इसे लेकर अभी तक स्वतंत्र रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
November 16, 2026
रामायण विस्तार सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही फिल्म ‘रामायण’ अच्छा कलेक्शन कर रही है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अदाकारी से सजी फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का आज 12वं दिन है। वीकएंड के बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। जानिए सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की […]
November 16, 2026
दिलजीत दोसांझ – फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh विस्तार पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने इंदौर के एक कॉन्सर्ट में अपना हिट गाना ‘पटियाला पैग’ गाकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने जिला बाल संरक्षण अधिकारी के उस निर्देश को नजरअंदाज किया, जिसमें शराब और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में चार गानों पर रोक लगाने को […]
November 16, 2026
मनोज बाजपेयी – फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj एक्सक्लूसिव खबर पढ़ने के लिए अमर उजाला एपडाउनलोड करें एप में पढ़ें ऐप डाउनलोड करने के लिए कृपया अपने फ़ोन में QR स्कैन करें विस्तार अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म ‘लास्ट मैन इन टॉवर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने इस बात […]
