मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:50 लाख रुपये की रंगदारी और जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को मिली जमानत – Two Accused Granted Bail In Case Involving Extortion Of Rs 50 Lakh And A Life-threatening Atta

November 17, 2026


चरखी दादरी। गांव बौंद कलां में प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में बंद दो आरोपियों को अदालत से नियमित जमानत मिल गई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत ने विवेक उर्फ बाबू निवासी बौंद खुर्द और अंकित उर्फ डबला निवासी रावलधी को 50-50 हजार रुपये के जमानत मुचलके और इतनी ही राशि के एक-एक जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

मामले में पुलिस ने थाना बौंद कलां में 7 अगस्त को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। दोनों आरोपियों को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि दोनों को मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है और पुलिस जांच पूरी कर चालान पेश कर चुकी है। शिकायतकर्ता की ओर से कुछ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहने संबंधी शपथपत्र भी प्रस्तुत किया गया।

वहीं, सरकारी पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं। अदालत ने माना कि जांच पूरी हो चुकी है और सह आरोपी योगेंद्र को भी 5 नवंबर को जमानत मिल चुकी है। इसके अलावा मामले के ट्रायल में लंबा समय लगने की संभावना है। अदालत ने अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज होने को जमानत देने से इनकार करने का पर्याप्त आधार नहीं माना। इसके बाद दोनों आरोपियों को नियमित जमानत देने के आदेश जारी किए। अदालत ने स्पष्ट किया कि जमानत का फैसला मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X