मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jind News:रामराय गांव में वाल्मीकि भवन का उद्घाटन – Inauguration Of Valmiki Bhawan In Ramray Village
जींद

Jind News:रामराय गांव में वाल्मीकि भवन का उद्घाटन – Inauguration Of Valmiki Bhawan In Ramray Village

November 17, 2026


Inauguration of Valmiki Bhawan in Ramray village

16जेएनडी26: रामराय गांव में वा​ल्मिकी भवन का उद्घाटन करते हुए मनीषा रंधावा व ग्रामीण।संवाद

जींद। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव रामराय में जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने वाल्मीकि भवन का उद्घाटन किया। भवन बनने से गांव के लोगों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। अब समाज के लोगों को छोटे-बड़े आयोजनों, बैठकों और सामूहिक कार्यक्रमों के लिए स्थान की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।

उद्घाटन अवसर पर मनीषा रंधावा ने कहा कि गांवों में सामुदायिक भवनों का निर्माण सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। वाल्मीकि भवन का उपयोग समाज के लोग आपसी बैठकों, सामाजिक समारोहों, बच्चों और युवाओं के सामूहिक कार्यक्रमों तथा जागरूकता गतिविधियों के लिए कर सकेंगे।

फोटो कैप्शन

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X