मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:अस्पताल की ओपीडी में रही भीड़, मौसमी बीमारियों के बढ़े मरीज – Crowds At Hospital Opd; Number Of Patients With Seasonal Illnesses Rises
अंबाला

Ambala News:अस्पताल की ओपीडी में रही भीड़, मौसमी बीमारियों के बढ़े मरीज – Crowds At Hospital Opd; Number Of Patients With Seasonal Illnesses Rises

November 17, 2026


Crowds at hospital OPD; number of patients with seasonal illnesses rises

नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी कतारें। संवाद
– फोटो : ARchive

अंबाला सिटी। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुली, सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ दिखी। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरों के बाहर तक मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

सुबह 8 बजे से ही लोग पर्ची बनवाने के लिए कतारों में खड़े हो गए थे। बढ़ती भीड़ के कारण धक्का-मुक्की का माहौल बन गया। बदलते मौसम और सप्ताहांत के अवकाश के कारण ओपीडी पर सामान्य दिनों के मुकाबले अत्यधिक दबाव रहा ।

वायु प्रदूषण और तापमान में कमी आने के कारण मौसमी बीमारियों के मरीज अस्पताल में अधिक देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को दिन का तापमान 26.6, रात्रि तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X