मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चमोली:पीपलकोटी पहुंचे सीएम, मातृ शक्ति सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग, अलग-अलग ग्राम पंचायतों से पहुंचीं महिलाएं – Cm Pushkar Singh Dhami Reaches Pipalkoti To Attend Matri Shakti Sammelan In Chamoli
चमोली

चमोली:पीपलकोटी पहुंचे सीएम, मातृ शक्ति सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग, अलग-अलग ग्राम पंचायतों से पहुंचीं महिलाएं – Cm Pushkar Singh Dhami Reaches Pipalkoti To Attend Matri Shakti Sammelan In Chamoli

November 17, 2026


CM pushkar singh dhami reaches pipalkoti to attend matri shakti sammelan in chamoli

मातृ शक्ति सम्मेलन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को चमोली जिले के दौरे पर हैं। वह पीपलकोटी में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे हेलिकॉप्टर से सेमलडाला हेलीपैड पहुंचे। यहां से वह पीपलकोटी के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री पीपलकोटी पहुंच गए हैं और मातृ शक्ति सम्मेलन में शामिल होंगे।

सम्मेलन में जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों से महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। इनमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही महिलाएं भी शामिल होंगी। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी प्रमुख रहेगी।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, आठ की मौत, 20 को निकाला; बचाव अभियान जारी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्मेलन में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे सेमलडाला हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X