मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव – Body Of A Young Man Found Hanging In A Room

November 17, 2026


सद्दरपुर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर गांव में सोमवार सुबह खुशीराम राजभर (28) का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।

सम्मनपुर के हरपुर लारपुर निवासी सरिता देवी के अनुसार उनकी बेटी शिवांगी का विवाह खुशीराम के साथ हुआ था। खुशीराम खेती किसानी करते थे। चार दिन पहले शिवांगी मायके आई थी। सोमवार को जब सरिता देवी ने दामाद खुशीराम को कॉल किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने दामाद के पड़ोसी से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि खुशीराम ने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलने पर सरिता अपनी बेटी शिवांगी के साथ ससुराल पहुंचीं। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। पति की मौत से पत्नी शिवांगी सदमे में है। मृतक की दो संतानें दो साल की बेटी काव्या और चार माह की बेटी आर्या है। आत्महत्या का कारण का पता नहीं चल सका है। सीओ प्रदीप कुमार चंदेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X