अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलकित आर्य से जुड़ी चैट वायरल होने के बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उनके घर के बाहर पहुंचकर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: एक के बाद एक तीन हादसों ने उजाड़े कई परिवार, 14 जिंदगियां खत्म, 36 घायल, परिवारों में पसरा मातम
चैट वायरल होने के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।