भोपाल:अजनार को स्वच्छ बनाने की जिद में ‘बिट्टू तबाही’ बीमार, 8 महीने बाद भी नहीं सुधरे लोग, डाल रहे कूड़ा – Bhopal: Man Develops Skin Infection While Cleaning Ajnar River, Vows To Resume Clean-up Campaign

अजनार की सफाई में जुटे बिट्टृ तबाही
November 17, 2026

अजनार की सफाई में जुटे बिट्टृ तबाही
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में स्थित ब्यावरा के निवासी सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही अजनार नदी को स्वच्छ बनाने के अभियान में निरंतर जुटे हुए हैं। इस कार्य के दौरान दूषित जल और गंदगी के सीधे संपर्क में आने से वह त्वचा संक्रमण का शिकार हो गए। नदी की सफाई करते समय उनके हाथों और पैरों में खुजली, दर्द और त्वचा संक्रमण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। इसके बावजूद उनका मनोबल कमजोर नहीं हुआ है। संक्रमण से उबरने के पश्चात उन्होंने अपना यह अभियान जारी रखने का संकल्प जताया है।
दूषित जल में उतरकर की सफाई
सुरेंद्र सिंह चौधरी ने जनवरी, 2026 में अजनार नदी के अत्यधिक प्रदूषित हिस्से को साफ करने का अभियान आरंभ किया था। वह प्रतिदिन स्वयं नदी के पानी में उतरकर कचरा बाहर निकालने का काम कर रहे हैं। नदी के जल में जमा प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को वह बाहर निकालते हैं। हालांकि उनकी इस निरंतर मेहनत के बाद भी कुछ लोगों द्वारा नदी में बार-बार कचरा फेंकने का सिलसिला बना हुआ है। इसके कारण नदी में प्रदूषण की समस्या बनी हुई है और सफाई का प्रयास अत्यधिक कठिन हो जाता है।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर: दतिया पीतांबरा गलियारे के घटिया निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, जांच के आदेश, कलेक्टर को 15 दिन की मोहलत
सुरक्षा के बावजूद संक्रमण की चपेट में
नदी से कचरा हटाते समय सुरेंद्र सिंह चौधरी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर रहे थे। इसके बाद भी दूषित पानी में रहने और अपशिष्ट पदार्थों के सीधे संपर्क में आने के कारण उनकी त्वचा प्रभावित हो गई। उनके हाथों और पैरों में तेज खुजली के साथ त्वचा संक्रमण फैल गया, जिसके उपचार के लिए उन्हें चिकित्सकों की सलाह पर नियमित दवाएं भी लेनी पड़ीं। अपने संक्रमित हाथों की स्थिति का वीडियो बनाकर उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर साझा किया, ताकि नदी की सफाई के दौरान सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को उजागर किया जा सके।
इंटरनेट मीडिया पर प्रयासों की सराहना
इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो साझा किए जाने के बाद लोगों ने बिट्टू तबाही के इस प्रयास की जमकर प्रशंसा की। अनेक लोगों ने उनकी हिम्मत की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके साथ ही कई लोगों ने नदी में कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल कुछ लोगों की नहीं बल्कि संपूर्ण समाज की है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग पांच दिन पहले वह संक्रमण की चपेट में आए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
November 17, 2026
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में बिजली बनाने का एक अनूठा मॉडल आकार ले रहा है। यहां दिन में जब बिजली की मांग कम होगी और सौर ऊर्जा से अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होगी, तब इसी बिजली से पानी को पहाड़ की चोटी पर बने कृत्रिम जलाशय में पहुंचाया जाएगा। शाम को जब घरों, उद्योगों और बाजारों […]
November 16, 2026
1. मास्टर प्लान पर पहले दिन ही तीखी बहस: भोपाल मास्टर प्लान-2047 की सुनवाई में पश्चिमी बायपास को लेकर पूर्व आईएएस कवीन्द्र कियावत और विधायक रामेश्वर शर्मा आमने-सामने आ गए। अरेरा कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माण को वैध करने के प्रस्ताव का रहवासियों ने विरोध किया। आवासीय इलाकों में कारोबार के खिलाफ चार […]
November 16, 2026
युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। विस्तार राजधानी भोपाल में पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर शादी का झांसा देते हुए एक युवती से संबंध बनाए। जब युवती को हकीकत पता चली तो उसने रिश्ता खत्म कर लिया और परिवार की मर्जी से दूसरे युवक से सगाई कर ली। लेकिन पूर्व प्रेमी […]
