मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया हादसा:नीलगाय से टकराकर बाइक गिरी, तीन साल की बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम – Auraiya Accident Motorcycle Crashes After Hitting A Nilgai Three Yearold Girl Dies Mother Critically Injured
कानपुर

November 17, 2026

Auraiya accident Motorcycle crashes after hitting a nilgai three yearold girl dies mother critically injured

मृतक मासूम की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के अनंतराम कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

एलची नगर निवासी शिवेंद्र सिंह की तीन वर्षीय पुत्री आर्या सोमवार शाम करीब पांच बजे अपनी मां अनुपम (27) के साथ बाइक से दिबियापुर जा रही थी। बल्लापुर के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में आर्या और उसकी मां अनुपम घायल हो गईं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X