मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा:दो ट्रेलरों की टक्कर, गैस कटर से केबिन को काटकर बाहर निकाला गया फंसे खलासी का शव – Two Trailers Collided On Link Expressway In Azamgarh Passenger Body Trapped Cabin Removed With Gas Cutter
वाराणसी

लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा:दो ट्रेलरों की टक्कर, गैस कटर से केबिन को काटकर बाहर निकाला गया फंसे खलासी का शव – Two Trailers Collided On Link Expressway In Azamgarh Passenger Body Trapped Cabin Removed With Gas Cutter

November 17, 2026


Two trailers collided on Link Expressway in azamgarh passenger body trapped cabin removed with gas cutter

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व बचाव दल

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के तारिक नगर निवासी मोनू पठान (30) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल ने गैस कटर की मदद से केबिन को काटकर शव बाहर निकाला। अतरौलिया थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दो ट्रेलर गोरखपुर की ओर जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा

अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के पास एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 59.700 पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।

केबिन में मौजूद खलासी उसमें फंस गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उधर, हादसे के बाद दोनों ट्रेलरों के चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर यूपीडा का गश्ती दल, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X