मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
47 दिन, 3000 किमी का सफर:डॉ. अनिल जोशी की साइकिल यात्रा पूरी, उत्तराखंड पहुंचने पर सीएम धामी ने किया स्वागत – Anil Joshi Completes 47 Day 3,000 Km International Nature Path Cyclingexpedition Cmdhami Welcomes Uttarakhand
देहरादून

November 17, 2026

पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा-2026 का मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में समापन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और डॉ. अनिल जोशी सहित यात्रा में शामिल सभी साइकिल यात्रियों का स्वागत किया।

डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि दो अक्तूबर 2026 को नेपाल के जनकपुर धाम से शुरू हुई इस यात्रा में 3000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई। इस दौरान नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 25 से अधिक जिलों और 150 से अधिक गांवों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और प्रकृति व मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा।

Anil Joshi Completes 47 day 3,000 Km international nature path cyclingexpedition CMDhami Welcomes uttarakhand

सीएम आवास पर साइकिल यात्रा का समापन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. अनिल जोशी की यह यात्रा प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। यह केवल लंबी दूरी तय करने का अभियान नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए समाज को जागरूक करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सकेगा।

Anil Joshi Completes 47 day 3,000 Km international nature path cyclingexpedition CMDhami Welcomes uttarakhand

साइकिल यात्रियों के साथ सीएम धामी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट की अवधारणा को भी विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Anil Joshi Completes 47 day 3,000 Km international nature path cyclingexpedition CMDhami Welcomes uttarakhand

बैठक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 28 से 30 नवंबर तक देहरादून में आयोजित होने वाले विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी विमोचन किया।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: एक के बाद एक तीन हादसों ने उजाड़े कई परिवार, 14 जिंदगियां खत्म, 36 घायल, परिवारों में पसरा मातम

Anil Joshi Completes 47 day 3,000 Km international nature path cyclingexpedition CMDhami Welcomes uttarakhand

साइकिल यात्री

यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि सम्मेलन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल बचाव अभियान की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘सिलक्यारा के साहस से वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता तक’ रखा गया है। इसमें आपदा प्रबंधन, पूर्वानुमान, तैयारियों और नई तकनीकों पर चर्चा होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X