मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जेनसन के पद छोड़ने पर सैम ऑल्टमैन ने तोड़ी चुप्पी: एनवीडिया के पूर्व सीईओ को बताया हीरो, एआई पर क्या कहा? – Sam Altman Speaks On Jensen Huang Nvidia Exit
टेक्नोलॉजी

जेनसन के पद छोड़ने पर सैम ऑल्टमैन ने तोड़ी चुप्पी: एनवीडिया के पूर्व सीईओ को बताया हीरो, एआई पर क्या कहा? – Sam Altman Speaks On Jensen Huang Nvidia Exit

November 17, 2026


कुलदीप शर्मा

Tue, 17 Nov 2026 12:52 PM IST

सार

  • एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के इस्तीफे पर बोले सैम ऑल्टमैन।
  • इंडस्ट्री को लेकर कहा एआई उद्योग संभल जाएगा।
  • आइए जानते हैं कि आखिर हुआंग को लेकर इंटरनेट और इंडस्ट्री में क्या चल रहा है।
Sam Altman Speaks on Jensen Huang Nvidia Exit
प्रतीकात्मक इमेज – फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

टेक जगत में उस समय हलचल मच गई जब एनवीडिया के सह-संस्थापक और सीईओ जेनसन हुआंग ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक एक्सट्रा मैरिटरल अफेयर की बात स्वीकार करने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया, जिसमें शामिल महिला पर चीनी खुफिया एजेंसी को जानकारी देने का संदेह है। इसके बाद कंपनी ने कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया है। अब इस पूरे मामले पर ओपनएआई के प्रमुख सैम ऑल्टमैन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एआई की दुनिया इस बड़े बदलाव को आसानी से संभाल लेगी।

नायकों में भी कमियां होती हैं

सोमवार को सेमाफोर के सिलिकॉन वैली एंड द वर्ल्ड कार्यक्रम में बोलते हुए सैम ऑल्टमैन ने जेनसन हुआंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हुआंग और उनकी बनाई कंपनी के बिना एआई क्रांति की कल्पना करना मुश्किल है। ऑल्टमैन ने हुआंग को अपना हीरो बताते हुए यह भी जोड़ा कि हर नायक में कुछ न कुछ कमियां होती हैं। उन्होंने साल 2023 में ओपनएआई बोर्ड द्वारा खुद को अचानक निकाले जाने के दौर को भी याद किया। हालांकि हुआंग की वापसी के सवाल पर उन्होंने कोई सीधा जवाब देने से परहेज किया।

एनवीडिया का भविष्य और एआई की रफ्तार

पिछले एक दशक में ओपनएआई और एनवीडिया के बीच काफी गहरा कारोबारी रिश्ता बन चुका है। हाल ही में एनवीडिया ने ओहायो में बन रहे ओपनएआई के नए डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए 105 अरब डॉलर तक की वित्तीय गारंटी देने पर सहमति जताई है। हुआंग के जाने के बाद भी ऑल्टमैन को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि यह आर्थिक मदद रुक जाएगी। उन्होंने एनवीडिया को एक बेहद विशाल और भरोसेमंद कंपनी बताया। ऑल्टमैन के मुताबिक बाजार में एआई उत्पादों की मांग इतनी असली है कि उद्योग बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ता रहेगा।

हुआंग की वापसी के लिए बढ़ रहा समर्थन

  • भले ही सैम ऑल्टमैन भविष्य को लेकर आश्वस्त हों, लेकिन टेक जगत के कई बड़े दिग्गजों को लगता है कि हुआंग के बिना एनवीडिया बड़े जोखिम लेने से पीछे हट सकती है।
  • ऑनलाइन अभियान: हुआंग को दोबारा सीईओ बनाने की मांग को लेकर ‘स्टैंड विद जेनसन’ नाम से एक ऑनलाइन याचिका शुरू की गई है, जिस पर करीब 1 लाख 80 हजार लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं।
  • दिग्गजों का साथ: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, एपिक गेम्स के टिम स्वीनी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सार्वजनिक रूप से उनकी वापसी का समर्थन किया है।
  • निवेशकों की पहल: अल्टीमीटर कैपिटल के ब्रैड गर्स्टनर जैसे बड़े निवेशकों ने भी कंपनी के बोर्ड को पत्र लिखकर हुआंग को वापस लाने के सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा है।

सत्ता में वापसी की अंदरूनी तैयारी

एक तरफ जहां दुनिया भर के टेक दिग्गज और निवेशक जेनसन हुआंग के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद हुआंग भी आसानी से हार मानने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक वे सिलिकॉन वैली के कुछ शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर एक खास ‘वॉर रूम’ तैयार कर रहे हैं। इसका मुख्य मकसद कंपनी के भीतर और बाहर लॉबिंग करके अपनी दोबारा नियुक्ति का रास्ता साफ करना है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बोर्ड इस भारी दबाव के आगे झुकता है या नए नेतृत्व की तलाश जारी रखता है।

एआई उद्योग के लिए क्या है आगे की राह?

जेनसन हुआंग का जाना निश्चित रूप से सिलिकॉन वैली के इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक बन गया है। एक ओर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर आरोप और नैतिक सवाल हैं, तो दूसरी ओर एक ऐसे दूरदर्शी लीडर की कमी है जिसने चिप उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। फिर भी जैसा कि सैम ऑल्टमैन ने इशारा किया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहा। यह तकनीक इतनी तेजी से फैल चुकी है कि नेतृत्व में बदलाव के बावजूद इसकी विकास यात्रा थमने वाली नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X