मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:क्विज और कविता पाठ में विद्यार्थियों ने हासिल किया दूसरा स्थान – Students Secured Second Place In The Quiz And Poetry Recitation

November 17, 2026


महेंद्रगढ़। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) में आयोजित इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की क्विज टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में मनजीत, अनिल और चिंकी शामिल रहे। वहीं, हरियाणवी कविता पाठ प्रतियोगिता में छात्रा संतोष ने दूसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. विजय यादव और सांस्कृतिक गतिविधियों की टीम ने विजेता विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास का परिणाम है। युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अच्छा अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी प्रो. डॉ. सोमवीर सिवाच ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस अवसर पर प्रो. कमला, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. अनीता यादव, दीपक कुमार, ईश्वर यादव, अरुण भारत सहित अन्य प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X