Bageshwar News:जनता दरबार में नहीं पहुंचने पर नोटिस भेजने के निर्देश – Instructions To Issue Notices For Failure To Attend The ‘janata Darbar’ (public Grievance Hearing)
बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से जुड़ी कुल आठ शिकायतें दर्ज की गईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार के दौरान वन विभाग और पुलिस विभाग का कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहा, डीएम ने दोनों विभागों को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने और स्वयं फोन पर वार्ता कर समाधान की पुष्टि करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, एसडीएम वैभव कांडपाल आदि मौजूद रहे।
