मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:पान खिलाने के बहाने नशीला पदार्थ देकर 22 हजार और दो मोबाइल लूटे – Under The Pretext Of Offering Betel Leaf

November 17, 2026


मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र में पान खिलाने के बहाने एक व्यक्ति को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसका सैमसंग और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा 22 हजार रुपये लेकर युवक भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

सुजानगंज थाना क्षेत्र के खुजीडीह गांव निवासी कृष्णा राव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार को मुंबई से राजगीर ट्रेन से प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पहुंचे थे। वहां से मुंगराबादशाहपुर आए और थाने के सामने खड़े थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और फोन लगाने के लिए कहा। उन्होंने अपने मोबाइल से उसे फोन मिला दिया। बातचीत के बाद व्यक्ति ने उन्हें नई बाजार छोड़ने की बात कही।

पीड़ित के अनुसार, बेहोशी की हालत में आरोपी उनके दोनों मोबाइल फोन और 22 हजार रुपये लेकर भाग गया। होश आने पर वह प्रतापगढ़ जनपद के सुवंसा जगतपुर मोड़ पर पड़े मिले। किसी तरह घर पहुंचे। उन्होंने घटना में प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के शैफखानपुर उर्फ चिल्हाराय निवासी राजेश कुमार गौतम के शामिल होने का संदेह जताया है। पुलिस को आरोपी की बाइक का नंबर भी उपलब्ध कराया है। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X