सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:जौनपुर में 14 नोडल और 188 परीक्षा केंद्रों पर होगी सख्त निगरानी – Strict Surveillance Will Be In Place At 14 Nodal Centers And 188 Examination Centers In Jaunpur

November 16, 2026


करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। जौनपुर में 14 नोडल केंद्र और 188 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, गाजीपुर में सात नोडल केंद्र और 191 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा प्रयागराज में विश्वविद्यालय से संबंधित कैरी फॉरवर्ड के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए एक नोडल और एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा संचालन के लिए सभी महाविद्यालयों को संबंधित नोडल केंद्रों से पहली पाली में ही तीनों पालियों के प्रश्नपत्र प्राप्त करने होंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद निर्धारित समयसीमा के भीतर उत्तरपुस्तिकाओं और परीक्षा संबंधी अन्य सामग्री को नोडल केंद्रों पर जमा कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए सभी केंद्रों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखना भी अनिवार्य किया गया है। विश्वविद्यालय के केंद्रीय निगरानी कक्ष से किसी भी समय केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए महाविद्यालयों को कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने और परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है। कैमरों के बंद मिलने या निगरानी व्यवस्था में कमी पाए जाने पर संबंधित केंद्र की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को चेतावनी दी है कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X