Shahjahanpur News:खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दम, मल्हपुर रहा कबड्डी में अव्वल – Children Showcased Their Prowess In Sports Competitions; Malhpur Emerged On Top In Kabaddi
कांट। कंपोजिट विद्यालय मल्हपुर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मल्हपुर ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक यशपाल सिंह यादव ने किया। इसमें 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय मल्हपुर के शिवपूजन ने प्रथम और यूपीएस सरथौली के अर्जुन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के विमल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय मल्हपुर की अनन्या प्रथम, आर्या द्वितीय और प्रीतिका तृतीय रहीं।
100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में सुधांशु प्रथम, अभिनव द्वितीय और मोहित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर की प्रिया प्रथम और अनन्या द्वितीय रहीं, जबकि कंपोजिट विद्यालय मल्हपुर की रूपम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
50 मीटर दौड़ में राजेश प्रथम, अभिनव द्वितीय और अभिनय तृतीय रहे। कबड्डी के जूनियर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक स्कूल सरथौली की टीम विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय मल्हपुर ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर की कबड्डी में बालक और बालिका दोनों वर्गों में कंपोजिट विद्यालय मल्हपुर प्रथम व प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर द्वितीय रहा।
ग्राम प्रधान अनुराग मिश्रा और प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र सक्सेना ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर आलोक कुमार, दीपक कुमार, अरविंद कुमार शुक्ला, कीर्ति आजाद, देवराज स्वरूप, वंदना राव आदि मौजूद रहे।
