मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शुभ योग में आंवला नवमी ,जानिए किस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा – Amla Navami 2026 18 November Puja Vidhi Shubh Muhurat Mantra
अध्यात्म

शुभ योग में आंवला नवमी ,जानिए किस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा – Amla Navami 2026 18 November Puja Vidhi Shubh Muhurat Mantra

November 17, 2026


amla navami 2026 18 november puja vidhi shubh muhurat mantra

अक्षय नवमी 2026
– फोटो : AI

विस्तार

हिंदू धर्म में कार्तिक माह में पड़ने वाली आंवला नवमी का विशेष महत्व होता है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करना बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता है। इसके अलावा नवमी पर दान और पुण्य करना का भी काफी अच्छा माना जाता है। इस बार आंवला नवमी 18 नवंबर 2026 को है। आइए जानते हैं आंवला नवमी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र समेत सभी जानकारी। 

आंवला नवमी तिथि 2026 

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से आरंभ होगी ,जिसका समापन 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। इस तरह से आंवला नवमी 18 नवंबर को है। 

आंवला नवमी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त

आंवला नवमी पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा करने का महत्व होता है। पंचांग के अनुसार आंवला नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। वहीं ब्रह्रा मुहूर्त सुबह 4 बजकर 59 मिनट से लेकर 05 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृतकाल रात 10 बजकर 28 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। 

आंवला नवमी पर शुभ योग 

इस बार आंवला नवमी पर रवि योग के साथ ध्रुव और व्याघात योग बनेगा। इस योग में आंवला नवमी पर पूजा करने का विशेष महत्व होता है। 

आंवला नवमी पर क्या है पूजा विधि


  • इस दिन सुबह जल्दी स्नान करें और साफ-सुधरे कपड़े पहनें।
  • इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर भगवान विष्णु की पूजा करने का संकल्प लें। 
  • इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, पीला चंदन और तुलसी दल चढ़ाने के साथ घी का दीपक जलाएं। 
  • भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद महिलाएं आंवले के पेड़ की पूजा करें। 
  • आंवले के पेड़ की जड़ में दूध, जल, रोली, अक्षत, फल-फूल और मिठाई अर्पित करें। 
  • पूजा के बाद आंवले के पेड़ के नीचे खाना बनाएं और परिवार संग भोजन ग्रहण करें। 

तुलसी विवाह 2026: शादी में आ रही है रुकावट तो करें ये खास उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

आंवला नवमी 2026: कल अक्षय नवमी पर करें इन चीजों का दान, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X