मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली विश्वविद्यालय:यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म भरने की समयसीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन – Du Extends Semester Exam Registration And Late Fee Deadlines; Check New Dates
शिक्षा

दिल्ली विश्वविद्यालय:यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म भरने की समयसीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन – Du Extends Semester Exam Registration And Late Fee Deadlines; Check New Dates

November 17, 2026


DU Extends Semester Exam Registration and Late Fee Deadlines; Check New Dates

दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
– फोटो : University Of Delhi

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए पंजीकरण फॉर्म भरने से चूके छात्रों के पास अब भी परीक्षा में बैठने का मौका है। दरअसल, परीक्षा शाखा ने फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 19 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई थी। वहीं, लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी गई है। पहले इसके लिए 22 नवंबर तक का समय दिया गया था।

विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय तक अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे। खासकर ऐसे छात्र, जिन्हें आवेदन प्रक्रिया पूरी करने या कॉलेज से फॉर्म सत्यापित कराने में देरी हो रही थी, उन्हें अब अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X