मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:थाने के मुंशी पर जेवर चोरी की घटना में तहरीर बदलने का आरोप – Unnao News

November 17, 2026


बीघापुर। करनाईपुर गांव की संगीता ने पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र लिखा है। उन्होंने बारासगवर थाने में तैनात मुंशी पर जेवर चोरी की घटना में उनकी सहमति के बिना तहरीर बदलने देने का आरोप लगाया है।

संगीता के अनुसार, तीन अप्रैल 2026 को उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। 30 मई को थाने में प्रार्थनापत्र दिया और आशंका के आधार पर चोरी करने वालों के नाम बताए थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की थी, जिसमें एक युवती ने जेवर चोरी कर एक महिला को देने की बात स्वीकार की थी। इसके बावजूद कई दिनों तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

आरोप है कि सीओ बीघापुर के आदेश पर मुंशी ने 11 अगस्त को थाने बुलाया और पहले से तैयार प्रार्थनापत्र पर हस्ताक्षर करा लिए। पीड़िता ने महानिदेशक से प्राथमिकी में चोरी में शामिल मुख्य नाम हटाने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध जांच और कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने मुंशी पर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पहले दी गई तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना में जिस पर महिला आरोप लगा रही है, उसे भी शामिल किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X