मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:हुसैनीवाला सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन गिरा, आधा किलो हेरोइन बरामद – A Pakistani Drone Crashed At The Hussainiwala Border, Half A Kilogram Of Heroin Recovered

November 17, 2026


ड्रोन के पंख टूटे, किसानों ने आसमान में मंडराते देखा

संवाद न्यूज एजेंसी

हुसैनीवाला बाॅर्डर (फिरोजपुर)। हुसैनीवाला अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांव भखड़ा में मंगलवार दोपहर बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन खेत में गिर गया। यह ड्रोन हेरोइन का पैकेट लेकर आ रहा था। सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस मौके पर पहुंची।

यह घटना मंगलवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे हुई। ड्रोन के साथ करीब आधा किलो हेरोइन का पैकेट बंधा हुआ था। गांव भखड़ा के किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने आसमान में एक ड्रोन को मंडराते देखा। अचानक तकनीकी खराबी के कारण ड्रोन नीचे गिरकर खेत में जा पहुंचा। जमीन पर गिरते ही ड्रोन के पंख टूट गए। बीएसएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।

जांच जारी

सुरक्षा एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वे यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन किस दिशा से आया था। साथ ही, इसके पीछे कौन सा तस्करों का नेटवर्क सक्रिय है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस भी इस मामले में सहयोग कर रही है।

——

फोटो कैप्शन -हुसैनीवाला बाॅर्डर (फिरोजपुर) के गांव भखड़ा के खेत में पड़ा हेरोइन के पैकेट के साथ ड्रोन।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X