Ayodhya News:चाैदह कोसी परिक्रमा पथ पर आस्था का सैलाब – A Surge Of People On The Chaudah Kosi Parikrama Path

धर्मपथ पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़।
November 17, 2026

धर्मपथ पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़।
अयोध्या। रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, उत्साह और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच मंगलवार देर रात 14 कोसी परिक्रमा शुरू हो गई। परिक्रमा का मुहूर्त रात 1:21 बजे था लेकिन श्रद्धालु उससे पहले ही परिक्रमा पथ पर निकल पड़े।
कोई नंगे पांव तो कोई परिवार और मित्रों के साथ भगवान राम का नाम जपते हुए परिक्रमा पूरी करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ा। परिक्रमा शुरू होते ही रामनगरी की सड़कें, गलियां और प्रमुख मार्ग श्रद्धालुओं से गुलजार हो उठे। इस बार परिक्रमा में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। रामनगरी में मंगलवार दोपहर से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दूरदराज के जिलों और दूसरे राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
परिक्रमा शुरू करने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह रहा। वहीं मंगलवार होने के कारण हनुमानगढ़ी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बजरंगबली के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद परिक्रमा की तैयारियों में जुटे नजर आए।
आस्था के इस महापर्व को लेकर प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और परिक्रमा मार्ग पर सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय रहा। रामनगरी में परिक्रमा शुरू होने के साथ ही धार्मिक उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया है। जगह-जगह जय श्रीराम के उद्घोष, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की टोलियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्तिक मास की पावन परिक्रमा के साथ अयोध्या फिर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग गई है। बुधवार को भी परिक्रमा जारी रहेगी।

धर्मपथ पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़।
November 17, 2026
रुदौली। रौजागांव चीनी मिल में सोमवार को पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया। मिल प्रशासन ने इस सत्र में प्रतिदिन 80 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने हवन-पूजन के बाद पेराई कार्य का शुभारंभ किया। उप गन्ना आयुक्त संजय […]
November 17, 2026
45– फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)– रामकथा संग्रहालय। अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के फेज तीन के निर्माण कार्य पर भुगतान का पेच भारी पड़ रहा है। करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस चरण का काम पिछले एक माह से ठप है। नियमानुसार कार्यदायी संस्था को कुल लागत का 35 फीसदी अग्रिम भुगतान किया […]
November 17, 2026
अयोध्या। रात का सन्नाटा धीरे-धीरे भोर की आहट में बदल रहा था। सरयू की लहरों के बीच हजारों आंखें पूरब दिशा में टिकी थीं। हाथों में पूजन की डलिया, मन में अटूट विश्वास और जुबां पर एक ही पुकार… उगा हे सूरज देव, भइले अरघ के बेर…। चार दिनों के कठिन तप, संयम और उपासना […]
