नगर पंचायत शाहजहांपुर के अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार और एक सफाई नायक के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस ऑडियो में अधिशासी अधिकारी सफाई नायक फहीम खां और शाहजहांपुर के लोगों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दे रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद कस्बे के एक समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त है और उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई है। कस्बे के कई गणमान्य लोगों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।