Agra News:डॉ. अजीत सिंह चैंपियनशिप में आलोक रतन का तूफान, 55 गेंदों पर ठोका 129 रन – Alok Ratan On A Rampage At The Dr. Ajit Singh Championship; Smashes 129 Runs Off 55 Balls

खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि
November 17, 2026

खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि
आगरा। सिकंदरा में चल रही डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को बल्लेबाजों का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। पहले मैच में एसबीएस के आलोक रतन ने महज 55 गेंदों पर 129 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। वहीं दूसरे मुकाबले में सूरजभान की ओर से जतिन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
पहले मुकाबले में एसबीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 278 रन का विशाल स्कोर बनाया। आलोक रतन ने 55 गेंदों पर 129 रन की आतिशी पारी खेली। दुर्गा प्रसाद ने 37 गेंदों पर 83 रन बनाए। जवाब में चाहर एकेडमी की टीम आठ विकेट पर 249 रन ही बना सकी और 29 रन से मुकाबला हार गई। आनंद दीक्षित ने 71, तरिक्स ने 63 और आदित्य ने 34 रन बनाए। एसबीएस की ओर से अर्चित यादव ने तीन और अजगर ने दो विकेट लिए। शानदार शतकीय पारी के लिए आलोक रतन को बंसी भाई और दीपू ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया।
दूसरे मुकाबले में सूरजभान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाए। साहिल ने 76 और जतिन ने 46 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडी उपाध्याय की टीम नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। भुवन ने 53 और गुरमान ने 36 रन बनाए। सूरज भान की ओर से अभय राणा ने चार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ी, जबकि जतिन और आनंद ने दो-दो विकेट हासिल किए। 46 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले जतिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नरेंद्र शर्मा और देव पांडे ने कमेंट्री से मुकाबलों का रोमांच बढ़ाया। उन्हें जीडी गोयनका के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने पुरस्कृत किया। संवाद
November 17, 2026
उत्तरी बाईपास पर सरकार ने 400 करोड़ रुपये खर्च किए मगर अफसरों की मनमानी से भारी वाहनों का आवागमन नहीं हो सका है। रुनकता से लेकर एत्मादपुर तक ट्रक, ट्राॅला और टैंकर हाईवे से गुजरते हुए शहर के लोगों के लिए यमदूत बने हुए हैं। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, व्यापारिक प्रतिष्ठान तक प्रभावित हो रहे हैं। […]
November 17, 2026
युवक का फाइल फोटो। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आगरा में जमीन के विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई के सिर पर पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। […]
November 17, 2026
samajwadi party ग्राफिक्स विस्तार आगरा के जीआईसी मैदान में रविवार को आयोजित दलित महासम्मेलन के जरिये साइकिल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में नया दांव चला है। आगामी विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाने उतरी सपा की नजर अब भाजपा के मजबूत किले को भेदने के लिए बसपा के परंपरागत वोट बैंक पर आ टिकी […]
