रूस की सबसे अमीर महिला तात्याना पर EU ने क्यों लगाया प्रतिबंध?
Last Updated:
यूरोपियन यूनियन ने रूस की सबसे अमीर महिला और वाइल्डबेरीज की CEO तात्याना किम पर प्रतिबंध लगा दिया है. रूसी सेना को समर्थन देने के आरोप में उनकी संपत्तियां फ्रीज हो गईं हैं और यूरोप में उनकी यात्रा पर भी बैन लगा दिया गया है.
रूस की सबसे अमीर महिला तात्याना किम. (फोटो-वीडियोग्रैब)
यूरोपियन यूनियन ने ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज की CEO और मालकिन तात्याना किम पर प्रतिबंध लगा दिया है. उनहें रशियन सैक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है. इसके लिए उनकी यूरोप में जितनी भी संपत्तियां हैं सब फ्रीज हो जाएंगीं. इसके अलावा वह यूरोप में फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन भी नहीं कर सकेंगी और न ही यात्रा कर पाएंगीं. तात्याना सिर्फ वाइल्डबेरीज की मालकिन ही नहीं बल्कि रूस की सबसे अमीर महिला भी हैं. उनकी अनुमानित नेटवर्थ 8.1 बिलियन डॉलर के आसपास है.
EU की ओर से लगाया गया यह प्रतिबंध सिर्फ तात्याना तक सीमित नहीं है. यूरोपियन संघ ने 50 बैंकों, तेल निर्यात में मदद करने वाली कंपनियों और लगभग 100 करोबारियों, प्रोपेगेंडा फैलाने वालों तथा रूस के बड़े हैकिंग ग्रुप पर भी प्रतिबंध लगाए हैं. ईयू अधिकारियों के मुताबिक वाइल्डबेरीज कंपनी रूस की सबसे बड़ी टैक्स पेयर्स है. यह रूस की सेना को सैन्य और दोहरे इस्तेमाल में होने वाले सामानों की सप्लाई में मदद करती है. चूंकि किम की कंपनी रूस के सैन्य और रक्षा उद्योग को दूसरे तरीकों से मदद क रही है, इसीलिए उन पर प्रतिबंध लगाया गया है. ईयू के मुताबिक डुअल यूज से मतलब उन चीजों से है जिनका इस्तेमाल आम नागरिक के साथ साथ सैन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है.
तात्याना किम का जन्म चेचन्या के ग्रोज्नी शहर में हुआ था. वे कोरियाई माता पिता की संतान थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक इंग्लिश टीचर के तौर पर सैटल हो गई थी. उस समय उन्हें तात्याना बाकलचुक के नाम से जाना जाता था. 2004 में ततयाना ने ई कॉमर्स रिटेलर वाइल्डबेरीज शुरू की. जब उन्होंने यह बिजनेस शुरू किया था तब वह मैटरनिटी लीव पर थीं. मॉस्को के अपने अपार्टमेंट से शुरू किया गया यह बिजनेस रातों रात बढ़ने लगा. फिर उसके पति व्लादिस्लाव भी इससे जुड़ गए. हालांकि बाद में तात्याना की पने पति से अनबन हो गई, पिछले साल ही दोनों ने तलाक ले लिया.
यूक्रेन ने कुछ दिनों पहले ही रूस के अंदर वाइल्डबेरीज के गोदामों को निशाना बनाने का ऐलान किया था. यूक्रेन का दावा था कि कंपनी के नाइट विजन चश्मे, गोला बारूद के पाउच और हेलमेट के साथ नियमित कपड़े व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल रूस के अवैध युद्ध का समर्थन कर रहे हैं. किम ने उस समय अपनी कंपनी का बचाव करते हुए कहा था कि वह जो भी बेच रही हैं वह अमेरिका के अमेजन और चीन के अलीबाबा या दूसरे ऑनलाइन रिटेलर्स से अलग नहीं है. उधर क्रेमिलन की ओर से भी कहा गया कि कंपनी और उसके वेयरहाउस युद्ध में शामिल नहीं है.
ईयू ने जो नए प्रतिबंधों की लिस्ट जारी की है. उसमें चीन, सेशेल्स, ओमान और यूनाइटेड अरब अमीरात की कंपनियां भी शामिल हैं. ईयू का दावा है कि ज्यादातर कंपनियां रूस के तथाकथित गैर कानूनी टैंकरों के शैडो फ्लीट से तेल बेचने में जुड़ी है. तेल की बिक्री से रूस के हमले को बढ़ावा मिलेगा. हालांकि एक बयान में वाइल्डबेरीज़ ने कहा कि ब्रसेल्स के बैन का कंपनी पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि उस ब्लॉक में उसकी कोई संपत्ति नहीं है और न ही वह वहां बिज़नेस करती है.

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login
