अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स:गोल्डन-ब्लैक आउटफिट में पहुंचीं आलिया भट्ट, आयशा और रकुल ने लगाया ग्लैमर का तड़का – Rakul Preet Singh To Sonam Kapoor And Khushi Kapoor Reached In Earthshot Prize Awards Event

आयशा खान
अभिनेत्री आयशा खान इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। कैमरे के सामने पोज देते हुए अभिनेत्री काफी कॉन्फिडेंट दिखीं।

रकुल प्रीत सिंह
‘अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स’ में रकुल प्रीत सिंह नजर आई हैं। उन्होंने गोल्डन-ब्लैक आउटफिट में कैमरे के सामने पोज दिए। उनके ऑफ शोल्डर आउटफिट ने फैंस का ध्यान खींचा है।

सोनम कपूर
अवॉर्ड इवेंट में सोनम कपूर ग्रीन आउटफिट में पहुंचीं हैं। उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया। कैमरे के सामने पोज देते हुए वह काफी खुश नजर आईं।

निम्रत कौर
अभिनेत्री निम्रत कौर ने इवेंट में गोल्डन-ब्लैक साड़ी में अपने जलवे दिखाए। उन्होंने सलीके से अपने बाल बांधे हुए थे।

खुशी कपूर
इवेंट में खुशी कपूर भी नजर आईं हैं। उन्होंने क्रीम कलर का काफी फिट आउटफिट पहना। भारी ज्वेलरी ने फैंस का ध्यान खींचा।

मीरा कपूर
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगाया है। वह ब्लू आउटफिट में नजर आईं।

मौनी रॉय
अवॉर्ड इवेंट में मौनी रॉय पहुंची। उन्होंने स्लीवलेस बैंगनी आउटफिट में कैमरे के सामने पोज दिए।

करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर काफी एक्टिव हैं। वह कई इवेंट में नजर आते हैं। वह ‘अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स’ में भी नजर आए।

सचिन तेंदुलकर
अपने परिवार के साथ पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे। इस बीच सचिन की बेटी सारा ने ब्लैक आउटफिट में सबका ध्यान खींचा।

प्रिंस विलियम और कैथरीन
‘अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स’ इवेंट में प्रिंस विलियम और राजकुमारी कैथरीन शामिल हुए। जहां प्रिंस ब्लैक आउटफिट में नजर आए वहीं राजकुमारी डार्क पिंक आउटफिट में नजर आईं।

धनश्री वर्मा
अभिनेत्री और डांसर धनश्री वर्मा ने इवेंट में शामिल होकर इसकी शान बढ़ाई। वह गोल्डन साड़ी में नजर आईं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अम्रता फडणवीस के साथ अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स में शामिल हुए।
