मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शरद कपूर:एआईसीडब्लूए ने किया पोस्ट कर की सलमान-सोनू के समर्थन की तारीफ, लिखा- एक वक्त उनकी बहुत मांग थी – Aicwa Praised Salman Khan And Sonu Sood For Helping Sharad Kapoor In Tough Time On Social Media
बॉलीवुड

शरद कपूर:एआईसीडब्लूए ने किया पोस्ट कर की सलमान-सोनू के समर्थन की तारीफ, लिखा- एक वक्त उनकी बहुत मांग थी – Aicwa Praised Salman Khan And Sonu Sood For Helping Sharad Kapoor In Tough Time On Social Media

November 17, 2026


aicwa praised salman khan and sonu sood for helping sharad kapoor in tough time on social media

सोनू सूद, शरद कपूर, सलमान खान

विस्तार

बीते दिनों अभिनेता शरद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री से इस मुश्किल समय में मदद की गुहार लगाई थी। इसके बात सलमान खान और सोनू सूद ने एक्टर की सहायता की थी। इस मामले में एआईसीडब्लूए ने दोनों अभिनेताओंं का शुक्रिया अदा किया है। 

समर्थन पर क्या बोली एआईसीडब्लूए 

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अभिनेता सलमान खान और सोनू सूद द्वारा फिल्म ‘जोश’ के अभिनेता शरद कपूर का समर्थन करने के लिए आगे आने की सराहना की। फिल्म संस्था ने शरद कपूर की मदद करने के लिए  सलमान और सोनू दोनों के इस कदम की प्रशंसा की। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) इस कठिन समय में अभिनेता शरद कपूर को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आगे आने के लिए सलमान खान का हार्दिक आभार व्यक्त करता है। ऐसा कदम न केवल शरद कपूर जी को, बल्कि हर उस कलाकार को उम्मीद देता है जो अपने कठिन दिनों में भुला दिए जाने से डरता है।’

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X