बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:परीक्षा के पहले दिन बच्चों की 85 फीसदी रही उपस्थिति – Student Attendance On The First Day Of The Examination Was 85 Percent
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:परीक्षा के पहले दिन बच्चों की 85 फीसदी रही उपस्थिति – Student Attendance On The First Day Of The Examination Was 85 Percent

November 18, 2026


Student attendance on the first day of the examination was 85 percent

प्राथमिक विद्यालय चकफरीद में अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कक्ष का निरीक्षण करते एआरपी रमेश राय।
– फोटो : Archive

गाजीपुर। जिले के 2266 परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मंगलवार से कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन कक्षावार निर्धारित विषयों के अनुसार परीक्षा कराई गई। सुबह पहली पाली से ही विद्यालयों में परीक्षा को लेकर चहल-पहल रही। विद्यार्थी निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचे और कक्षाओं में बैठकर प्रश्नपत्र हल किया। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति 85 से 90 फीसदी के बीच रही। पहली पाली में कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों की गणित विषय की परीक्षा हुई। कक्षा चार, पांच और छह के बच्चों ने हिंदी विषय का प्रश्नपत्र हल किया।

इसके बाद दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने संस्कृत और उर्दू विषय की परीक्षा दी। विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाएं कक्षावार विद्यार्थियों को बैठाने और परीक्षा की व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। जिले के सभी विद्यालयों में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार बुद्धवार को प्रथम पाली में कक्षा 3 में हिंदी और कक्षा 4 से 8 तक में सामाजिक विषय की और द्वितीय पाली में कक्षा 2 से 8 तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएंगी। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि शिक्षकों की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसके सुचारू रुप से संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X