बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Aligarh News:परिजनों ने पूछा- कैसे गई लाल की जान, सवा घंटे बाद किया अंतिम संस्कार – Family Members Asked How Their Loved One Lost His Life; The Last Rites Were Performed An Hour And A Quarter Later
अलीगढ़

Aligarh News:परिजनों ने पूछा- कैसे गई लाल की जान, सवा घंटे बाद किया अंतिम संस्कार – Family Members Asked How Their Loved One Lost His Life; The Last Rites Were Performed An Hour And A Quarter Later

November 18, 2026


Family members asked how their loved one lost his life; the last rites were performed an hour and a quarter later

जवान का पार्थिव शरीर सिरसा गांव में आने पर घर के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़।
– फोटो : samvad

क्षेत्र के सिरसा गांव में मंगलवार शाम 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान करन चौधरी (26) का पार्थिव शरीर लेकर सेना के अधिकारी पहुंचे। अफसरों ने परिजनों को बताया कि करन चौधरी अपने बेस पॉइंट पर मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने पूछा कि उनके लाल की जान कैसे गई? इस पर अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया।

परिजनों ने कहा कि जवाब मिलने पर ही वह करन का अंतिम संस्कार करेंगे। करीब सवा घंटे तक अफसरों, परिजनों, पूर्व सैनिकों में वार्ता चलती रही। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद बलिदानी का दर्ज देने के आश्वासन के बाद परिजन मान गए। तब गार्ड ऑफ ऑनर देकर करन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

सिरसा गांव निवासी करन चौधरी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बेस पॉइंट लोलाब (सोगम) में तैनात थे। करन की सगाई 22 नवंबर को और शादी 24 को होनी थी। इसके लिए उन्होंने अवकाश ले लिया था। मंगलवार को करन को गांव लौटना था। परिजनों का कहना था कि बटालियन के सीओ ने सोमवार सुबह चार बजे फोन किया था। उन्हें बताया था कि सिर में दो गोली लगने से करन की जान चली गई है। गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसका जवाब नहीं दिया गया था।

सेना के जवान करीब शाम पांच बजे एंबुलेंस से पहले उनके पार्थिव शरीर को अतरौली लेकर पहुंचे। यहां से सेना के वाहन में अधिकारियों के साथ तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को शाम 7:10 बजे सिरसा गांव लाया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। अधिकारियों ने जो कागजात परिजनों को दिखाए उनमें स्पष्ट नहीं किया गया था कि करन की जान कैसे गई है। परिजनों ने साफ कहा कि वह कारण जाने बिना अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

जिला सैनिक अधिकारी कर्नल अजय राणा ने कहा है कि परिजनों से कहा गया है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद करन चौधरी को बलिदानी का दर्जा दिया जाएगा। इसके बाद रात लगभग 8:25 बजे पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X