बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 साल के किशोर की मौत, स्टील ग्लास का टुकड़ा गले में फंसने से तोड़ा दम – Teenager Death Bursting Firecrackers Chhath Ghat; Sharp Steel Piece Gets Stuck Throat
दरभंगा

बिहार:छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 साल के किशोर की मौत, स्टील ग्लास का टुकड़ा गले में फंसने से तोड़ा दम – Teenager Death Bursting Firecrackers Chhath Ghat; Sharp Steel Piece Gets Stuck Throat

November 18, 2026


Teenager death bursting firecrackers Chhath Ghat; sharp steel piece gets stuck throat

आयुष

विस्तार

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मिटुनिया गांव में छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान वकील यादव के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बच्चे स्टील के ग्लास के नीचे बम रखकर पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान ग्लास फट गया और उसका धारदार टुकड़ा आयुष के गले में जा फंसा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद खून से लथपथ आयुष को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बहेड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

पढे़ं: जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव

मृतक के चाचा बैजू कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद आयुष अपने दोस्तों के साथ पटाखा फोड़ने चला गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। आयुष पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था।

बेटे की मौत के बाद मां चांदमुनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दादी फूलो देवी बार-बार बेहोश हो रही थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बहेड़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X