बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
प्रयागराज :संगम में डूबे महाराष्ट्र के श्रद्धालु का 48 घंटे बाद मिला शव, उसी स्थान पर गहराई में मिला – Body Of A Devotee From Maharashtra Who Drowned In The Sangam Found After 48 Hours
प्रयागराज

प्रयागराज :संगम में डूबे महाराष्ट्र के श्रद्धालु का 48 घंटे बाद मिला शव, उसी स्थान पर गहराई में मिला – Body Of A Devotee From Maharashtra Who Drowned In The Sangam Found After 48 Hours

November 18, 2026


Body of a devotee from Maharashtra who drowned in the Sangam found after 48 hours

दामाजी महादेव पाकमोडे। फाइल फोटो
।

विस्तार

संगम में स्नान के दौरान डूबे महाराष्ट्र के श्रद्धालु दामाजी महादेव पाकमोडे (45) का शव 48 घंटे बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया। जिस स्थान पर वह डूबे थे, उसी जगह गहराई में उनका शव मिला। दो दिनों से गोताखोर और जल पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे संगम नोज के पास स्नान के दौरान दामाजी गहरे पानी में डूब गए थे। आरोप है कि नाविकों ने श्रद्धालुओं को जल्दबाजी में उतारने के चक्कर में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी की। नाव से उतरते समय सुरक्षा जाली के पास लगी लकड़ी की बल्ली टूट गई, जिससे दामाजी का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गए।

दामाजी को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने करीब 15 मिनट तक मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई उन्हें बचाने के लिए आगे नहीं आया। सूचना मिलने पर पहुंचे गोताखोरों और जल पुलिस ने कई घंटे तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन पहले दिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद भी लगातार खोजबीन जारी रही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X