Roorkee News:लाला लाजपत राय और अशोक सिंघल को पुण्यतिथि पर किया नमन – Tributes Paid To Lala Lajpat Rai And Ashok Singhal On Their Death Anniversary
भाजपा नेता एवं उत्तराखंड मानवाधिकार ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं और भाजपा नेताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही भारत माता और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर नवीन कुमार जैन ने कहा कि अशोक सिंघल ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, लाला लाजपत राय ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। हरपाल सिंह सैनी आर्य ने कहा कि सभी को महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देना चाहिए। इस दौरान सुनील गोयल, अशोक कुमार, सचिन गोंड़वाल, रवि कुमार जैन, ऋषिपाल बर्मन, कन्हैया ठाकुर, राजेश वर्मा, सुधीर चौधरी, अनुज कुमार, अनिल राणा, ब्रजेश सैनी और अमित सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद
