बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरदा में हादसा:दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत – Harda Road Accident Two Bikes Collision Three Dead Father Son
हरदा

हरदा में हादसा:दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत – Harda Road Accident Two Bikes Collision Three Dead Father Son

November 18, 2026


harda road accident two bikes collision three dead father son

दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरखेड़ी बस स्टैंड के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पिता और उनके मासूम पुत्र के अलावा तहसील कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।

रहटगांव तहसील कार्यालय में पदस्थ 34 वर्षीय कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र वर्मन देर रात तक कार्यालय का कामकाज निपटाने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे वे दो भाइयों में छोटे थे और उनकी चार साल की एक बेटी है। रात में देवेंद्र अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी सिरकम्बा की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र वर्मन और दूसरी बाइक चला रहे 40 वर्षीय दिलीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा, पुलिया से कार गिरने पर एक की मौत; पत्नी व दो बेटे घायल

बेटे का इलाज कराने जा रहे थे दिलीप

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 40 वर्षीय दिलीप मूल रूप से सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम बुराली के निवासी थे। वे बीते तीन साल से अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ सिरकम्बा गांव में खेत पर मजदूरी करते थे। दिलीप का बड़ा बेटा आयुष अपने दादा विश्राम के पास रहता था और इसी साल उसका दाखिला पहली कक्षा में कराया गया था। मंगलवार शाम को पटाखे की चिंगारी से आयुष झुलस गया था। दिलीप अपने घायल बेटे का उपचार कराने के उद्देश्य से उसे बाइक पर बैठाकर सिरकम्बा ला रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

भोपाल ले जाते समय मासूम ने तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक आयुष को राहगीरों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बालक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया। परिजन आयुष को लेकर भोपाल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X