बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:आजम खां की रिहाई से सियासत में नए समीकरणों की आहट, किसका बढ़ेगा कद, किसकी होगी परीक्षा? पूरा सियासी गणित – Azam Khan Return New Political Equations In Up, Opportunities And Challenges For Samajwadi Party
ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी:आजम खां की रिहाई से सियासत में नए समीकरणों की आहट, किसका बढ़ेगा कद, किसकी होगी परीक्षा? पूरा सियासी गणित – Azam Khan Return New Political Equations In Up, Opportunities And Challenges For Samajwadi Party

November 18, 2026


Azam Khan Return New Political Equations in UP, Opportunities and Challenges for Samajwadi Party

Azam Khan
ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। यह महज एक नेता की जेल से बाहर आने की घटना नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के राजनीतिक भविष्य, रामपुर की सियासत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम मतदाताओं के बीच नए समीकरण बनने का मौका भी है।

आजम की सक्रियता से जहां सपा को एक मजबूत और प्रभावशाली आवाज मिल सकती है, वहीं पार्टी के भीतर अब तक उभरे नए नेतृत्व और स्थानीय सियासतदानों के सामने भी अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चुनौती होगी।

सपा नेता आजम खां लंबे समय तक रामपुर की सियासत का केंद्र रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में यहां कई नए राजनीतिक चेहरे सक्रिय हुए और सपा के भीतर भी नेतृत्व के स्तर पर बदलाव देखने को मिला। अब उनकी वापसी से सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पार्टी उन्हें फिर पहले जैसी राजनीतिक भूमिका देगी या बदले हुए हालात में उन्हें नए सिरे से अपनी जगह बनानी होगी?

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X